भारत

टैरो राशिफल, 5 नवंबर 2022

Nilmani Pal
5 Nov 2022 6:09 AM IST
टैरो राशिफल, 5 नवंबर 2022
x

मेष राशि : कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा दिन

मेष राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने काम के स्थान पर आदर सम्मान पा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपने कार्य और व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि : उतार चढ़ाव वाला रहेगा दिन

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। फिलहाल, अपनी स्थायी संपत्ति को लेकर कोई फैसला न लें।

मिथुन राशि : संपत्ति खरीदने का बनेगा मन

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। साथ ही आज यदि आप भूमि खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले सभी कानूनी पहलुओं पर जांच कर लें। वरना आपको हानि हो सकती है।

कर्क टैरो राशिफल : सेहत का रखें ख्याल

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। दरअसल, आज आपके साथ कुछ न कुछ स्वास्थ्य परेशानी लगी ही रहेगी।

सिंह टैरो राशिफल : करीबी से मिल सकता है धोखा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रहेगा। आज आपको अपने किसी करीबी या दोस्त से धोखा मिल सकता है। साथ ही आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर भी कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज धन संग्रह और बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल स्पष्ट रहें कोई बात गोलमाल न करें।

कन्या टैरो राशिफल : दोस्तों से रहे सावधान

कन्या राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज के दिन आपको अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, इस समय आपके दोस्त भी दुश्मन में बदल सकते हैं। साथ ही आज मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

तुला टैरो राशिफल : व्यापार को आगे बढ़ाने की करेंगे कोशिश

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, व्यापारियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। फिलहाल, आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश में रहेंगे। आज आप जो भी धन खर्च करेंगे वह आपको भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

वृश्चिक राशि : आर्थिक लाभ की संभावना

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ कराने वाला रहेगा। इतना ही नहीं आज का दिन पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। हालांकि, आज आपको इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

धनु राशि : सामान्य रहेगा दिन

धनु राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग वाले काम अच्छी तरह से कर पाएंगे। साथ ही इस समय आप जो नौकरी में कार्य करेंगे वह आपको अच्छा लाभ दिलाएंगे

मकर टैरो राशिफल: सेहत रहेगी नरम

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशिवालों के लिए आज का दिन सेहत के मामले में थोड़ा नरम पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आपको संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल : तरक्की की राह खुलेंगी

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती है। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। साथ ही आज आप कई सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। जिससे आपको सुयश मिलेगा।

मीन टैरो राशिफल : रुका हुआ धन मिलेगा

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विदेश और रुके हुए धन की प्राप्ति कराने वाला रहेगा। साथ ही आज का दिन निवेश के लिहाज से भी काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक निवेश से काफी लाभ मिलेगा। साथ ही आज धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी।

Next Story