भारत

टैरो राशिफल, 5 जनवरी 2022

Nilmani Pal
5 Jan 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 5 जनवरी 2022
x

मेष: किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ: रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं।

मिथुन: आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। कर्ज लेने की स्थितियां आ सकती हैं।

कर्क: नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा।

सिंह: निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन और सुख साधन में वृद्धि होगी। वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

कन्या: उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला: कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

वृश्चिक: पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

धनु:नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

मकर: आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

कुंभ: नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

मीन: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story