भारत

टैरो राशिफल, 31 मई 2022

Nilmani Pal
31 May 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 31 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आ सकती हैं। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है, जिसके कारण मन परेशान हो सकता है।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज मकान और जमीन के सौदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज घर-गृहस्‍थी व दाम्‍पत्‍य जीवन से संबंधित मामलों का तनाव कम होगा और रिश्तों में मजबूत आएगी। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान केंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान जाएगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज कामकाज के समय जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।(राधाब्ललभ मिश्र)


Next Story