भारत

टैरो राशिफल, 31 जनवरी 2022

Nilmani Pal
31 Jan 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 31 जनवरी 2022
x

मेष: प्रेम संबंध में कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

वृषभ: भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

मिथुन: कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

कर्क: धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है।

सिंह: अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

कन्या: मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

तुला: आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

धनु: शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

मकर: जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

कुंभ: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन: आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।(राधाबलल्भ मिश्र)

Next Story