भारत

टैरो राशिफल, 31 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
31 Dec 2021 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 31 दिसंबर 2021
x

मेष:

आज का दिन आपके लिए शुभ है और किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचकों और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में भी उम्‍मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा।

वृषभ:

जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें तो आप फायदे में रहेंगे और परिवार में खुशियां आएंगी। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

मिथुन:

आपको इस समय आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने की जरूरत है। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

कर्क:

राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं और आपके लिए आज लाभ के मौके मिलेंगे। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

सिंह:

दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में खुशियां आएंगी।

कन्या:

आज आपके कार्यक्षेत्र में सहयोग का माहौल होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें और परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला:

आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। आज किसी मामले में आपको बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। संभव है कि कोई परिवार का व्‍यक्ति आज आगे बढ़कर आपकी मदद करे।

वृश्चिक:

आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। धन को लेकर आज काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है। कोई व्‍यक्ति आज मेहमान बनकर आपके घर आ सकता है।

धनु:

आज के दिन नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम को बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। आज दौड़भाग में काफी व्‍यस्‍त रहेंगे।

मकर:

नई आकांक्षाएं मन में नई उमंग भरेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। भाग्‍य आपका साथ देगा और दोस्‍तों के आने से आपको किसी मामले में मदद प्राप्‍त हो सकती है।

कुंभ:

आज के दिन नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता की ओर चलें तो आपको घर में खुशहाली आएगी। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। कोई व्‍यक्ति आपके घर आ सकता है।

मीन:

आज श्रम करने पर व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story