भारत

टैरो राशिफल, 30 मई 2022

Nilmani Pal
30 May 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 30 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहें हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएंगे।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा लेकिन फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लेंगे। वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको जरा व्यावहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती हैं।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी ऊर्जा, करिश्मा और प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story