भारत

टैरो राशिफल, 30 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
30 Dec 2021 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 30 दिसंबर 2021
x

मेष:

आज आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। ऐसा करने से आपके मन को सुकून मिलेगा और मन ही मन ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

वृषभ:

आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों को आज बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन:

नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। आज दोस्‍तों के सहयोग से आपका कोई बड़ा रुका कार्य संपन्‍न हो सकता है। ऐसा होने से आपके मन में प्रसन्‍नता होगी।

कर्क:

आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता के मामले में और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और बिना वजह किसी से न बोलें।

सिंह:

आज के दिन दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। आज आपको धन के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

कन्या:

आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। आज किसी से ऊंची आवाज में या फिर बिना वजह न बोलें।

तुला:

आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। घर में कोई मेहमान आ सकता है और इस वजह से आपका काम भी बढ़ सकता है।

वृश्चिक:

आज का दिन व्यस्त और खुशहाल दिन है और नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज के दिन की जाने वाली वांछित्र यात्रा में आपके उद्देश्‍यकी पूर्ति होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

धनु:

आज के दिन आपको किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। आज कोई भी काम बिना सोचे-विचारे न करें। आपको नुकसान हो सकता है।

मकर:

आज के दिन कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्‍त हो सकता है। मकर राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। आज संभव है कि आपके घर में किसी धार्मिक अनुष्‍ठान का आयोजन हो।

कुंभ:

नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन नए कामों की शुरुआत संभव है। कोई भी कार्य काफी सोचविचारकर करें।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story