भारत

टैरो राशिफल, 29 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
29 April 2022 12:43 AM GMT
टैरो राशिफल, 29 अप्रैल 2022
x

मेष: आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

वृषभ: इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

मिथुन: इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

कर्क: महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी। आज आपको अपनों से पूरा सहयोग मिलेगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।

सिंह: वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा और सफलता प्राप्‍त करेंगे।

कन्या: समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तुला: सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी।

धनु: आपके लिए कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्यकौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। भाग्‍य आपका साथ देगा।

मकर: आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

कुंभ: कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चने आएंगी और आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

मीन:आज का दिन खास है और कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

ऐस्‍ट्रॉलजर राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story