भारत

टैरो राशिफल, 28 मई 2022

Nilmani Pal
28 May 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 28 मई 2022
x

मेष: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। हालांकि, आज आपको किसी काम के लिए पैसे उधार भी लेने पड़ सकते हैं।

वृषभ: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो आज का समय आपके लिए अनुकूल है। अगर आप अपने कार्य व्यवसाय को गति दे तो आपको अच्छा लाभ होगा।

मिथुन: टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही आपको कोई सफलता का समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आर्थिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ ही आपको बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

कर्क: टैरो कार्ड्स बता रहे है कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह: टैरो कार्ड्स के अनुसार सिंह राशि के लोगों को आज के दिन कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। आज माता पिता को अपनी संतान से कोई खुशी का समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को सलाह है की पूंजी निवेश से पहले ही कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। बार-बार के व्यवसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह और सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोग इस सप्ताह कोई नया कार्य या व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।।

वृश्चिक: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की वृश्चिक राशि के लोगों की आय आज के दिन अच्छी बनी रहने के आसार है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज उनकी सेहत थोड़ी नरम पड़ सकती है। साथ ही आज का दिन आपकी अध्यात्मिक उन्नति होगी।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज का दिन नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। हालांकि, आज आपको अपने काम के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसके चलते आपका स्वास्थ्य कुछ नरम पड़ सकता है।

मकर: टैरो कार्ड्स के मुताबिक मकर राशि के लोगों की किसी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। आपके लिए सलाह है की बैक्टीरिया संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कुंभ: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातक आज के दिन दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। हालांकि, आज के दिन भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

मीन: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं की आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज किसी सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। हालांकि, आज के दिन यात्राओं को योग बन रहे हैं। (राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story