भारत

टैरो राशिफल, 28 जून 2022

Nilmani Pal
28 Jun 2022 6:09 AM IST
टैरो राशिफल, 28 जून 2022
x

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप अधिकतर समय अपने काम पर ध्यान देने से ज्यादा अपने कार्य के विषय में या अपने कार्य स्थान के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना सौ प्रतिशत नहीं दे पाएंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है तथा सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story