भारत

टैरो राशिफल, 28 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
28 April 2022 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 28 अप्रैल 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। कर्ज लेने की स्थितियां आ सकती हैं।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी। वाह्य लोगों का भी समर्थन हांसिल होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड् बता रहे हैं कि आज सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story