भारत

टैरो राशिफल, 27 मार्च 2022

Nilmani Pal
27 March 2022 12:29 AM GMT
टैरो राशिफल, 27 मार्च 2022
x

मेष: सप्ताह की शुरुआत में मन के मुताबिक कुछ कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे लेकिन सप्ताहांत में सुखद परिणामों की प्राप्ति होगी। घर में तालमेल की कमी रहेगी, जिससे कि वातावरण अशांत हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

वृषभ: इस सप्ताह साझा कार्य आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।

मिथुन: इस सप्ताह आपके पुरुषार्थ से भाग्य वृद्धि होगी। आपके प्रगतिशील कार्यों की सराहना होगी। पारिवारिक सुख एवं मित्रों से आमोद-प्रमोद बढ़ेगा। बच्चों की ओर से कुछ परेशानी हो सकती है। शत्रु पक्ष दबा रहेगा।

कर्क: अनुसंधान से जुड़े कार्य इस सप्ताह के मुख्य पहलू हैं। शुक्रवार और शनिवार को महत्वाकांक्षी बनें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगी। नयी खरीदारी के लिए भी समय अनुकूल है, नए लाभकारी संबंध बनेंगे। आरामदायक तरीके से काम करें।

सिंह: इस सप्ताह आपकी नई योजनाएं और नए संपर्क बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। घर के सदस्यों से किन्हीं कारणों से मतभेद बन सकता है। आर्थिक स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे पर नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या: इस सप्ताह आपका ध्यान व्यावहारिक और प्रतिष्ठित लक्ष्यों पर रहेगा। भावुक होना अच्छा है, लेकिन अधिक भावुकता से बचें। मध्य सप्ताह रोमांटिक और प्यार भरा बीतेगा। रविवार घर, पारिवारिक सुरक्षा और चिंताओं में व्यतीत होगा।

तुला: इस सप्ताह कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर आएंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साहित्य संगीत में दिलचस्पी का फायदा होगा। संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

वृश्चिक: एक सौम्य और ज्ञान भरा सप्ताह बीतेगा। व्यापार में नयी कामयाबी और तरक्की मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। नए वर्ष के अवसर पर पुरानी चीजों और आदतों को छोड़ें। उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं।

धनु: इस दौरान आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टा, कुछ मीठा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। गुरुवार को रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।

मकर: नई खरीदारी के लिए समय अनुकूल है, नए लाभकारी संबंध बनेंगे। आरामदायक तरीके से काम करें। पढ़ाई के लिहाज़ से समय बढ़िया है। शिक्षा में आने वाली बाधाएं दूर होंगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे।

कुंभ: इस सप्ताह वाणी पर संयम आवश्यक है। किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। बचत में वृद्धि होगी। स्वयं का प्रभाव बढ़ेगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।

मीन: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्य में विशेष रुचि बनी रहेगी और उस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। किसी से उलझें ना।(राधावल्लभ मिश्रा)


Next Story