भारत

टैरो राशिफल, 26 मई 2022

Nilmani Pal
26 May 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 26 मई 2022
x

मेष:

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान-हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

कर्क:

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

सिंह:

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कन्या:

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

तुला:

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

धनु:

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

मकर:

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

मीन:

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story