भारत

टैरो राशिफल, 26 मार्च 2022

Nilmani Pal
26 March 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 26 मार्च 2022
x

मेष: दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

मिथुन: आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

कर्क: अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

सिंह: खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कन्या: आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

तुला: व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

वृश्चिक: आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुये आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

धनु: इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।

मकर: घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

कुंभ: शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

मीन: सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story