भारत

टैरो राशिफल, 25 मई 2022

Nilmani Pal
25 May 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 25 मई 2022
x

मेष:

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है, इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने क़रीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, इसलिए जरूरी जानकारी देने से बचें। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क:

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।

सिंह:

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौती पूर्ण होगा। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कन्या:

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

तुला:

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप गर्म हवा तथा गर्मी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

धनु:

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मकर:

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन:

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story