भारत

टैरो राशिफल, 24 मई 2022

Nilmani Pal
24 May 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 24 मई 2022
x

मेष:

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज खर्च के मुद्दो पर ध्‍यान केंद्रित होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

सिंह:

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या:

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

तुला:

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आर्थिक रूप से आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु:

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर:

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आप काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मीन:

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति के खरीद-फरोख्त करने में जल्दबाजी न करें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story