भारत

टैरो राशिफल, 24 मार्च 2022

Nilmani Pal
24 March 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 24 मार्च 2022
x

मेष: मेष राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि खर्च के मुद्दो पर ध्‍यान संकेंद्रण बनेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। आज बिना सोचे कोई फैसला न लें।

वृषभ: वृष राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि भाई बहन बंधु बांधव से जुड़े मामले आज कुछ कमजोर पड़ सकते हैं। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा। भाग्‍य आज अधिक अनुकूल नहीं है।

मिथुन: मिथुन राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

कर्क: कर्क राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार के मामले में आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

सिंह: सिंह राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आज नौकरी में भी सफलता प्राप्‍त होगी।

कन्या: कन्या राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी।

तुला: तुला राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है। मुकमदे का कोई फैसला आपके हित में आ सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा और आपको हर मामले में सफलता प्राप्‍त होगी। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

धनु: धनु राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। संतान से संबंधित कोई बात आपको परेशान कर सकती है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

मकर: मकर राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है और आज विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

कुंभ: कुंभ राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज किस्‍मत का भी भरपूर साथ प्राप्‍त होगा। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मीन: मीन राशि के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। वरना कोई धोखा हो सकता है। ऐस्‍ट्रॉलजर राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story