भारत

टैरो राशिफल, 24 फरवरी 2022

Nilmani Pal
24 Feb 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 24 फरवरी 2022
x

मेष: कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ: कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

मिथुन: पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। बार-बार के व्यावसायिक ऊंच-नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कर्क: नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

सिंह: आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

कन्या: नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

तुला: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

वृश्चिक: दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

धनु: सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

मकर: आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोए रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

कुंभ: इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

मीन: इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story