भारत

टैरो राशिफल, 23 मार्च 2022

Nilmani Pal
23 March 2022 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 23 मार्च 2022
x

मेष: आज मेष राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार के लिए भी आज का दिन शुभ है।

वृषभ: वृष राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, आज आपका मानसिक तनाव कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा और आय के नए स्रोत प्राप्‍त होंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, आज आपका भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान संकेंद्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी।

कर्क: कर्क राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान बनेगा और लाभ होगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। फिलहाल कूलर और एसी का प्रयोग न करें।

सिंह: सिंह राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, भाई बहन बंधु बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर हो सकते हैं। किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा।

कन्या: कन्या राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

तुला: तुला राशि के टैरो कार्ड इस बात की सलाह दे रहे हैं कि आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, इस समय आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। आप दोनों मिलकर कुछ अच्‍छा काम करेंगे।

धनु: धनु राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, आज आप कुछ नए कार्य संपादित करेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी।

मकर: मकर राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव आज कम होगा और आप पार्टनर के साथ मिलकर घर के कार्य निपटाएंगे। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

कुंभ: कुंभ राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, आज आपका मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मीन: मीन राशि के टैरो कार्ड के अनुसार, भाग्‍य और धर्म आदि बातों पर ध्‍यान बढ़ेगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलंदियों पर होगी। –ऐस्‍ट्रॉलजर राधाबल्‍लभ मिश्र


Next Story