भारत

टैरो राशिफल, 23 जून 2022

Nilmani Pal
23 Jun 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 23 जून 2022
x

आज का दिन आपका कैसा रहेगा। पारिवारिक जीवन, घर गृहस्थी, धन कारोबार के मामले में आज आपको किन स्थितियों से गुजरना होगा। किन राशियों को तरक्की औऱ लाभ का मौका मिलेगा। किनको नुकसान होने का डर रहेगा। जानिए पूरे दिन का हाल टैरो कार्ड्स से ऐस्ट्रॉलजर और टैरो एक्सपर्ट राधा वल्लभ मिश्रा से।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है, पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। नौकरी व व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। कारोबार में किसी कारणवश काम प्रभावित हो सकता है।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, पढ़ाई-लिखाई एकाग्रता से लाभ होगा।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है। इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। (राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story