भारत

टैरो राशिफल, 23 जुलाई 2022

Nilmani Pal
23 July 2022 6:10 AM IST
टैरो राशिफल, 23 जुलाई 2022
x

मेष राशिफल

मेष राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खान-पान की आदतों पर काबू रखें। माता की मदद से जरूरी कार्यों को पूरा कर पाने में सफल होंगे।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने घरेलू खर्चों को नियंत्रण में रखें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनाने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी लेकिन किसी कारणवश स्थगित भी हो जाएगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। बातचीत से मामले को सुलझाने का प्रयास करें, उसमें आपका ही फायदा होगा। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, बोलचाल में कटुता न आने दें। नौकरी पेशा जातकों का आज आत्मविश्वास बना रहेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story