भारत

टैरो राशिफल, 22 जनवरी 2022

Nilmani Pal
22 Jan 2022 12:32 AM GMT
टैरो राशिफल, 22 जनवरी 2022
x

मेष: आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है।

वृषभ: आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी।

मिथुन: परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी लेकिन सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कर्क: आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

सिंह: व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।

कन्या: आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

तुला: आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आ सकती हैं। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धनु: आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इससे विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

मकर: आप आत्मसुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी, जिस कारण मन परेशान हो सकता है।

कुंभ: इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

मीन: आप कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story