भारत

टैरो राशिफल, 22 फरवरी 2022

Nilmani Pal
22 Feb 2022 12:34 AM GMT
टैरो राशिफल, 22 फरवरी 2022
x

मेष: अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृषभ: बाहर के खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन: आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

कर्क: व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

सिंह: आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कन्या: इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

तुला: घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

वृश्चिक: शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

धनु: सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर: व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती है।

कुंभ: व्यापार में आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। जमीन-जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

मीन: किसी महिला के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story