भारत

टैरो राशिफल, 22 अगस्त 2022

Nilmani Pal
22 Aug 2022 6:09 AM IST
टैरो राशिफल, 22 अगस्त 2022
x

मेष राशिफल

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज खर्च के मुद्दों पर ध्‍यान रहेगा और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के कई प्रयास करेंगे। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं इसलिए सेहत का ध्यान रखें। खान-पान की अनियमितता से बचना चाहिए।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। मित्रों की मदद से जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कष्टप्रद हो सकता है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। पिता की सलाह कार्यक्षेत्र में काफी मददगार साबित होगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला या कार्य जल्दबाजी में न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्थाई संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं, उनके लिए समय बेहतर है। पूर्ण रूप से यह समय आपके लिए एक भाग्यशाली अवधि लेकर आया है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशिफल

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। कार्यों को पूरा करने में मन लगेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशिफल

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं इसलिए अपने कार्यों को पूरी तरह से फोकस होकर करें। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है। स्थायी संपत्ति के खरीदने में करने में जल्दबाजी न करें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story