भारत

टैरो राशिफल, 21 मई 2022

Nilmani Pal
21 May 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 21 मई 2022
x

मेष: समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

वृषभ: सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन: आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं होगी।

कर्क: कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

सिंह: आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा।

कन्या : कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

तुला: कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा।

वृश्चिक: आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

धनु: आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आज परिवार के के साथ कहीं बाहर भी जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर: आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। आज किसी नए काम को करने से दूर रहें।

कुंभ: वर्तमान स्थिति के अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

मीन: पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। आज धर्म-कर्म के मामलों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी।


Next Story