
मेष राशि : यात्रा करनी पड़ सकती है
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्रदर्शन अत्यंत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा। जिससे कि आपको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। विद्यार्थी वर का ध्यान भी अध्ययन में बना रहेगा, छात्रों के लिए समय सफलता दायक है। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, कोई नवीन प्रेम संबंध भी बन सकता है। नौकरी पेशा वर्क को यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई भी नवीन कार्य करना इस समय पर सफलतादायक परिणाम लाएगा। भोग विलास के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपना समय आमोद प्रमोद के स्थानों पर एवं आदिशक्ति करेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा उपाय के तौर पर चंदन का तेल पर तिलक लगाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : आर्थिक मामलो में उन्नति
वृषभ राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, यह सप्ताह महिला स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा। समय-समय पर शारीरिक एवं मानसिक त्रास की अनुभूति होगी, जबकि आर्थिक पक्ष से समय अनुकूल है। इतना ही नहीं आज आपके रुके हुए सारे काम भी पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीना शुभ है। साझेदारों के साथ व्यवसाय में कुछ समस्या महसूस होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मध्य है अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसका समाधान माह के अंत तक निकल जाएगा। उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल : शुभ फलदायक सप्ताह
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक है आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। घर में इष्ट मित्रों और बंधु जनों का आवागमन अधिक रहेगा। दांपत्य जीवन में संबंध मध्यम रहेंगे। संतान पद से सामंजस्य बढ़ेगा। संतान पक्ष की प्रकृति के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। प्रेमी जनों में संबंध मधुर बने रहेंगे मानसिक रूप से आप सुदृण एवं सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपका शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। व्यापार में उन्नति में मनोवांछित कार्य की पूर्ति होगी। उपाय के तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल : परीक्षाओं में सफलता मिलेगी
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य को उत्साह के साथ संपन्न करने की कोशिश करेंगे परंतु आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें चर्म आदि रोगों की होने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा फिर भी विद्यार्थियों को उत्तम फल प्राप्त होगा । प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे । संतान पक्ष से विशेष प्रेम एवं आदर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है, बोलने में सावधानी बरते हैं। साझेदारी में कोई भी नया काम करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें। शत्रुओं तथा अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों से बचें । उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल : उत्तम फलदायी सप्ताह
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तम फलदायी रहेगा। मानसिक रूप से आप सुधर रहेंगे जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी और आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे। प्रतियोगी पैतृक संपत्ति के लाभ की भी संभावना है। लाभ परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा। समस्या हो सकती है है किसी भी प्रकार की किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता या परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा वर्क के लिए महीने का पूर्व उन्नति भरा रहा होगा सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के उद्देश्य की यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। इस महीने उपाय के तौर पर सतनाजा का दान करना शनिवार को लाभदायक रहेगा।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल : क्रोध पर करें काबू
टैरो कार्ड्स के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सुखदायक रहेगा। आपके स्वभाव में आपकी वृत्ति में गुस्से की वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं आपका स्वभाव इस दौरान थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें ।स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना शुभ है आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम है, जोखिमपूर्ण धन के निवेश से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। संतान पक्ष से यह महीना सुखद है। विद्यार्थी पर हुई सफलता प्राप्त करेगा। नौकरी पेशा वर्ग को भी शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कुछ छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जो मनोरंजन के उद्देश्य से रहेंगी और आनंद दायक रहेगी। उपाय के तौर पर मछलियों को दाना खिलाने से आर्थिक उन्नति होगी।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल : आर्थिक मामलों में होगा लाभ
टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों से भी संबंध मधुर रहेंगे संभावना है आप उत्तम वस्त्र आदि आभूषणों की खरीद खरीदारी करेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य अथवा उत्सव संभव है। धर्म और आध्यात्म की ओर भी रुझान बढ़ेगा। कोई तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास अपनी चरम पर होगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा घर को पदोन्नति के शुभ अवसर मिलेंगे। जो किसी प्रकार के चुनाव आदि में प्रत्याशी हैं उन्हें मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। उपाय के तौर पर दिव्यांगों को भोजन कराएं।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मांगलिक कार्यों एवं प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा। व्यापारिक वर्गीय मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी तथा भी आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग को भी शुरू किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और वह उत्साह से भरे हुए रहेंगे। दांपत्य सुख मध्यम फल देगा। अनावश्यक विवादों से बचें। विद्यार्थी वर्ग में उत्साह पूर्वक अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। कुल मिलाकर शारीरिक सुख, बंधुओं से सहयोग, और कार्य सिद्धि होने से समय लाभदायक रहेगा । उपाय के तौर पर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ फलकारी होगा।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल : वैवाहिक जीवन में परेशानी
टैरो कार्ड्स के मुताबिक मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहेगा स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आएगा परंतु वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । कुछ अवांछनीय यात्रा भी संभव है। छोटे भाई से या बहन से मनमुटाव संभव है। व्यर्थ की यात्राओं से व्यय अधिक रहेगा। अपरिचित व्यक्ति के द्वारा आपको समस्याएं उत्पन्न होगी। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपसी संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं ।भावुकता से कार्य ना लें अन्यथा विवाद संभावित है। नई आर्थिक निवेश से इस समय बचना चाहिए अन्यथा भविष्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है उनकी एकाग्रता में कमी रहेगी। उपाय: बंदरों को केले अथवा फल खिलाने से स्थिति सुधरेगी।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : यात्राओं के योग
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से यह महीना उत्तम रहेगा। आपका दांपत्य जीवन सुख में रहेगा तथा मनोरंजन के उद्देश्य आप छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। संतान पर से इस महीने आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा पर के लिए भी रुके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं। अधिकारी वर्ष से मधुर संबंध बनेंगे। व्यवसाय वर्ग के लिए भी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा और नवीन कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। थोड़े से प्रयासों से ही अपेक्षित लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास अवश्य करें। भोग विलास की वस्तु व्यापार करने वालों के लिए मनचाहा लाभ। घर में धार्मिक उत्सव होने की संभावना है, शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी। इष्ट मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। उपाय तौर पर प्रत्येक शनिवार सरसों के तेल क्या दान करें।
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल : निवेश के लिए शुभ योग
टैरो कार्ड्स के मुताबिक मीन राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। हालांकि, विद्यार्थी वर्ग के जातकों के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। प्रेमी युगल भी सुखद एवं आनंदित वातावरण का आभास करेंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी शुभ है। राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर हैं। भूमि संपत्ति अथवा वाहन से संबंधित अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। अधिकारी वर्ग से कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य की हानि होने की संभावना है। उपाय के तौर पर भगवान गणेश जी को लड्डू और दूर्वा अर्पण करें
ज्योतिषाचार्य राधावल्लभ मिश्रा
