भारत

टैरो राशिफल, 19 मई 2022

Nilmani Pal
19 May 2022 12:25 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो। जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड आज जानकारी दे रहे हैं कि शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story