भारत

टैरो राशिफल, 19 जून 2022

Nilmani Pal
19 Jun 2022 12:37 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 जून 2022
x

मेष राशि

आज के दिन आपको सूझबूझ से काम लेना चाहिए। किसी भी योजना को बनाएं परन्तु उसे गुप्त रखना अतिआवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज कोई महत्‍वपूर्ण फैसला लेना हो तो उसे टाल दें। सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगे। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। उधार लेने की स्थितियां आ सकती हैं। खर्च पर काबू रखें।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा और दिन आपके लिए आज अनुकूल रहेगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। आज कोई जोखिम भी लिया जा सकता है और बड़ा निर्णय भी सोचसमझकर ले सकते हैं। भाग्‍य आज साथ देगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि होगी। बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा। आज सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि

उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती है। भाग्‍य आपका साथ देगा और भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको कहीं घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ वीकेंड के मजे लेने जा सकते हैं।

तुला राशि

आज आपको कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। आज आपके परिवार में सुख समृद्धि आएगी और वैभव की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

आज पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार-बार की व्यावसायिक ऊंच नीच और घरेलू कलह की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि

नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और परिवार में आनंद की प्राप्ति होगी। दोस्‍तों के साथ आज अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे।

मकर राशि

आज आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी। परिवार के लोगों के बीच में आपको खुशियों की प्राप्ति होगी और सुख समृद्धि का एहसास होगा।

कुंभ राशि

नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। बेहतर होगा कि आज आराम करें और सिर्फ जरूरी कार्यों को ही निपटाएं।

मीन राशि

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए। आज आपको घर से बाहर जाने से पहले हर प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए।

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा


Next Story