भारत

टैरो राशिफल, 19 जनवरी 2022

Nilmani Pal
19 Jan 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 जनवरी 2022
x

मेष: आज आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है और किसी कारण से आपके मन में बेचैनी रहेगी।

वृषभ: दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मानहानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा और आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। आज कोई बात आपको मन ही मन परेशान करने वाली होगी।

कर्क: आज आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा, लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

सिंह: अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। आज कोई आगे बढ़कर आपकी मदद कर सकता है। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

कन्या: खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा, अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

तुला: आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेंगी। आज धन के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

वृश्चिक: व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। परिवार के लोगों की बात आपको मन ही मन दुखी कर सकती है।

धनु: आज के दिन आपका सामना कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध, अर्तद्वंद का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। आज भाग्‍य आपका साथ कम देगा।

मकर: इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। कारोबार में आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

कुंभ: घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द्र की कमी होगी। किसी काम करने में आपका मन नहीं लगेगा।

मीन: शायद आपके कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा। पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा

Next Story