भारत

टैरो राशिफल, 19 फरवरी 2022

Nilmani Pal
19 Feb 2022 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 19 फरवरी 2022
x

मेष: कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

वृषभ: नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

मिथुन: घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: प्रेम संबंध में किसी कारण वश कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं। आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

सिंह: भाई-बहन व बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध में गड़बड़ी आ सकती है। इन सबकी वजह से व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

कन्या: व्यापारिक क्षेत्र में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इन झंझटों को सुलझाने में परेशानी आ सकती है। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

तुला: धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक: अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें अन्यथा परेशानियां आ सकती हैं।

धनु: मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

मकर: आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मीन: दिन की शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story