भारत

टैरो राशिफल, 18 मई 2022

Nilmani Pal
18 May 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 18 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों की किस्‍मत आज साथ दे रही है और परिजनों व दोस्तों के साथ आपके बेहतर संबंध होंगे। शोध और वित्तीय परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का यह उचित समय है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

वृषभ: आपको कार्य के दौरान कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं, जिससे आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे़ से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है। आज आपको करियर के मामले में खास सफलता प्राप्‍त होगी।

मिथुन: आज के दिन आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा। कड़ी मेहनत करने वालों को उत्तम परिणाम की प्राप्ति होगी और सफलता से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। किसी भी व्‍यक्ति को उधार देना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के योग बनेंगे। परिवार में एकता रहेगी।

सिंह: आज आपको वाणी में नम्रता रखनी चाहिए। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को सबके सामने लाने और इसे विवाह में बदलने के लिए समय अनुकूल है। आज संतान के मामले में आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके लिए खास है। व्यवसायिक गोपनीयता को भंग न करें। प्यार में कभी-कभी दूसरे की खुशी के लिए समझौता भी करना पड़ता है, आपको भी करना पड़ सकता है।

तुला: आपकी महत्‍वाकांक्षा आज आपको कार्य में सफलता दिलाएगी। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है। भाग्‍य आपका साथ देगा और रुके धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: आज दिन खास नहीं है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। आज आपको धन और सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

धनु: आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपको नौकरी और व्‍यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। हर प्रकार की सावधानी रखें।

मकर: आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च मानसिक परेशानी का कारण बन सकते हैं। सावधान रहें और पैसै संभालकर खर्च करें।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों की सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हें व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्रा पर भी जाना पड़े।

मीन: भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्द्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आज आपको किसी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए।


Next Story