भारत

टैरो राशिफल, 18 जून 2022

Nilmani Pal
18 Jun 2022 12:39 AM GMT
टैरो राशिफल, 18 जून 2022
x

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, लेकिन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज किसी महिला के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज प्रत्यक्ष रुप में शत्रुओं से परेशानी हो सकती है, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानीयों के बावजूद आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story