भारत

टैरो राशिफल, 18 फरवरी 2022

Nilmani Pal
18 Feb 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 18 फरवरी 2022
x

मेष: मन में किसी बात को लेकर उदासी हो सकती है। आज राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। व्यवसाय के लाभ से उत्साहित रहेंगे।

वृषभ: आज प्रयासों में समय रहते सफलता मिलेगी। आजिविका प्राप्ति के नए मार्ग मिलेंगे। शुभ चिंतकों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लाभ में वृद्धि होगी। मन में किसी काम के पूरे न होने पर कुछ निराशा हो सकती है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं, इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं।

कर्क: कार्यक्षेत्र से जुड़े कई मसले सुलझ सकते हैं। नए निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है, किसी भी प्रकार का निवेश फायदेमंद नहीं होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। कठिन समय में आपको अपने परिवार के सदस्यों से समर्थन प्राप्त होगा।

सिंह: घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं। उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

कन्या: अगर आप नौकरी खोज रहे रहें तो आज इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ से बचें, बहार के खाने से बचें।

तुला: आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नयी उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृश्चिक: आपको प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

धनु: अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर: वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कुंभ: प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझ-बूझकर बनाएं।

मीन: आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story