भारत

टैरो राशिफल, 17 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
17 Oct 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 17 अक्टूबर 2022
x

मेष राशि: सुरक्षित राह पर चलें

मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं। इन झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ राशि: अच्छा समाचार मिलेगा

वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही, इसे मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित हो सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि: लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें

मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर गंभीर रहें अन्यथा मुश्किल हो सकता है। घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम हो सकता है और महिलाएं विशेष पूजन करेंगी।

कर्क राशि: खर्च पर ध्यान रखें

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। दिवाली की तैयारियों में पूरा दिन व्यतीत हो सकता है।

सिंह राशि: समस्याओं पर ध्यान देना होगा

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई में हाथ बटाना पड़ सकता है।

कन्या राशि: कुछ सुधार होगा

कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। मित्रों के साथ जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला राशि: विवाद से दूर रहें

तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज दिन शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

वृश्चिक राशि: उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज धन संपत्ति और आनंद के लिहाज से स्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक माहौल रहेगा और महिलाएं उपवास रख सकती हैं।

धनु राशि: कुछ बाधाएं आएंगी

धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज उच्च अधिकारियों के साथ डील और कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ईर्ष्यालु लोग आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि: अटका धन मिलेगा

मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यावसायिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का धन कही फंसा हुआ है, प्राप्त होने के योग बनते है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय भी है।

कुंभ राशि: निर्णयों से लाभ होगा

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णयों से लाभ होने की आशा है। स्वप्न हकीकत में बदल सकते हैं।

मीन राशि: कुछ नए निर्णय लेंगे

मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप अपनी सोच और प्रतिभा के दम पर दूसरों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न होगी। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में कुछ नए निर्णय ले सकते हैं।(राधाबल्लभ मिश्र)

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story