भारत

टैरो राशिफल, 16 मई 2022

Nilmani Pal
16 May 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 16 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। अति लोभ और बहार के खाने से बचें।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नयी उर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको प्रमोशन का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है, वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझ-बूझ कर बनाएं।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आजीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी आ सकती है। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज भाई-बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंधों में गड़बड़ी आ सकती हैं। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story