भारत

टैरो राशिफल, 15 सितंबर 2022

Nilmani Pal
15 Sept 2022 6:10 AM IST
टैरो राशिफल, 15 सितंबर 2022
x

मेष राशि: सभी कठिनाइयों का मिलेगा समाधान

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों का सामना आज कठिनाइयों से हो सकता है। हालांकि, आप काफी विचार विमर्श का सामना करते हुए सभी कठिनाइयों को धीरे धीरे पराजित करने में कामयाब रहेंगे। शाम के समय आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

वृषभ राशि: संयम के साथ करें हर काम

टैरो कार्ड्स के मुताबिक वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम संयम के साथ करने वाला रहेगा। व्यवसाय में भी आज काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप धन बचाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन में रहेगी परेशानी

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें उनकी सेहत बिगड़ सकती है। घर परिवार में भी आज सदस्यों के लिए आपसी तालमेल और सौहार्द की कमी देखने को मिलेगी।

कर्क राशि: अपने कार्य पूरे करें

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए अपने सभी कार्य पूरे करने का है। आपके जो भी महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। आज जितना हो सके गलत संगत में पड़ने से बचें। जिन लोगों को नशे की लत है वह भी इसे छोड़ने की आदत डालें।

सिंह राशि: मान सम्मान में होगी वृद्धि

सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। इतना ही नहीं आज आपके कार्य और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि: व्यापार में रहेंगे काफी बिजी

कन्या राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, व्यापार के संबंध में काफी बिजी रहने वाला है। जो लोग अपने बच्चों की शादी कराना चाहते हैं आज उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

तुला राशि: सोच समझकर लें फैसला

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सोच समझकर फैसले लेने का है। आज आपके द्वारा लिया गया एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, इसलिए सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

वृश्चिक राशि: स्त्री दे सकती है मानसिक प्रताड़ना

वृश्चिक राशि के लोगों के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। आपको सलाह है कि आज क्रोध करने से बचें और पक्षियों को दाना डालें ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।

धनु राशि: निवेश से होगा लाभ

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए पूंजी निवेश के मामले में लाभ दिलाने वाला रहेगा। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। आज आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि: खानपान पर दें ध्यान

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। साथ ही आज आपको सलाह है कि अपने खानपान पर भी ध्यान दें पाचन संबंधी रोग परेशान करेंगे।

मीन राशि: शत्रु करेंगे परेशान

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज के दिन मीन राशि के लोगों को प्रत्यक्ष रूप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। साथ ही आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। जिससे आपको मन काफी प्रसन्नता महसूस करेगा।

कुंभ राशि: अजनबी पर भरोसा न करें

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड्स के मुताबिक आपको सलाह है कि यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।


Next Story