भारत

टैरो राशिफल, 15 मार्च 2022

Nilmani Pal
15 March 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 15 मार्च 2022
x

मेष: टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक ठाक गुजरने वाला है। आज आपका दिन आध्यात्मिक और पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम या अन्य स्थान पर पर सुखद अहसास बनेगा, अवश्य सम्मिलित हों।

वृषभ: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृष राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको थोड़ा सामाजिक जीवन जीने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें।

मिथुन: टैरो कार्ड्स के मुताबिक मिथुन राशि के जातकों को सलाह है कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में फालतू की बातों में न उलझे। किसी के भी साथ गप्पे न मारें। साथ ही परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कर्क: टैरो कार्ड्स के मुताबिक कर्क राशि वालों को सलाह है कि आज आपको कोई भी सौदा करते वक्त अपने स्वभाव में विनम्रता रखनी होगी। आज विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है उन्हें सफलता के अवसर मिलेंगे।

सिंह: टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि सिंह व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से बिगड़ते काम बनेंगे।

कन्या: टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों का प्रगति के संबंध में दिन मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में उन्नति के आसार है। हालांकि, आज वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत हैं। वरना आपको चोट लग सकती है।

तुला: टैरो कार्ड्स कह रहे हैं कि तुला राशि के लोग आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। हालांकि, आपने पहले जो महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं, उसके परिणाम के लिए आपको कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा।

वृश्चिक: टैरो कार्ड्स कह रहे है कि आज वृश्चिक राशि वालों की किसी किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, आज अपने से विपरीत लिंग से दूरी बनाए रखें वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते है।

धनु: टैरो कार्ड्स कह रहे है कि धनु राशिवाले लोग आज कार्यस्थल पर किसी से उलझे नहीं। अनावश्यक वार्तालाप न करें वरना आप किसी बहस में बढ़ सकते हैं। हालांकि, आज घर पर खुशी का माहौल रहेगा।

मकर: टैरो कार्ड्स कह रहे है कि मकर राशिवाले लोग आज अपना धैर्य बनाए रखें। ज्यादा गुस्सा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज किसी को भी उत्तर देते हुए सावधानी बरते अधिक जोखिम न उठाएं।

कुंभ: टैरो कार्ड्स कह रहे है कि कुंभ राशि के लोग आज थोड़ी व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। साथ ही किसी बुरी आदत का लत न बनाएं धूम्रपान से बचें।

मीन: टैरो कार्ड्स कह रहे है कि मीन राशि के लोगों के घर का माहौल सामान्य रहेगा। आज जो लोग धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।

(पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा)


Next Story