भारत

टैरो राशिफल, 14 मार्च 2022

Nilmani Pal
14 March 2022 12:36 AM GMT
टैरो राशिफल, 14 मार्च 2022
x

मेष: कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

वृषभ: किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कर्क: आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

सिंह: राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

कन्या: दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

तुला: नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनो की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक: आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।

धनु: आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

मकर: नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा। आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं।

कुंभ: नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।

मीन: नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक प्रमोशन एवं ट्रांसफर के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।(राधाबल्लभ मिश्र)

Next Story