भारत

टैरो राशिफल, 12 मई 2022

Nilmani Pal
12 May 2022 12:40 AM GMT
टैरो राशिफल, 12 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि अगर आज आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके बाद ही कोई निर्णय करें।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या:कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रूके हुए कार्यों में प्रगति होगी लेकिन आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आज आप आक्रामक रहेंगे। आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे, जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।(राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story