भारत

टैरो राशिफल, 12 फरवरी 2022

Nilmani Pal
12 Feb 2022 12:38 AM GMT
टैरो राशिफल, 12 फरवरी 2022
x

मेष: कोई नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

वृषभ: कानूनी मामलों का निपटान होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। उधार का पूर्ण भुगतान भी होगा और भाग्‍य भी साथ देगा।

मिथुन: आपके जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य की योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा।

कर्क: आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। भाग्‍य आपका साथ देगा।

सिंह: आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा, किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। इससे दूर रहें।

कन्या: वर्तमान स्थिति के अनुसार, आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

तुला: पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। कोई गलत काम न करें।

वृश्चिक: आज आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आएंगी।

धनु: आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेगी और आज समय अनुकूल नहीं है, इसलिए पैसों से जुड़ा कोई काम न करें।

मकर: परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेंगी, किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

कुंभ: आपको स्वास्थ्य से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी काम को समय से पूरा कर लें।

मीन: आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपके लिए दिन अपने बारे में सोचने का है।

पं. राधाबल्‍लभ मिश्रा


Next Story