भारत

टैरो राशिफल, 10 मई 2022

Nilmani Pal
10 May 2022 12:35 AM GMT
टैरो राशिफल, 10 मई 2022
x

मेष: मेष राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ: वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है, मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज का समय व्यापारियों और उद्यमियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कर्क: कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह: सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज इस अवधि के दौरान आप साझेदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

कन्या: कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आप लू तथा गर्मी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

तुला: तुला राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नयी राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

धनु: धनु राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

मकर: मकर राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है। माता-पिता से अनबन होने की आशंका है, अनावश्यक क्रोध न करें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मीन: मीन राशि वालों के टैरो कार्ड् से जानकारी मिल रही है कि आज सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो, यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं। (राधाबल्लभ मिश्र)


Next Story