भारत

बांग्लादेश के अगले PM होंगे तारिक रहमान

Subhi
13 Feb 2026 6:53 AM IST
बांग्लादेश के अगले PM होंगे तारिक रहमान
x

बांग्लादेश में 12 फरवरी को राष्ट्रीय चुनाव हुए. इसे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा पल माना जा रहा है. यह चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की देखरेख में कराया गया. लोगों ने दो मामलों पर वोट डाला - एक नई संसद चुनने के लिए और दूसरा संविधान में प्रस्तावित बदलावों (जुलाई चार्टर) पर राय देने के लिए.

BNP नेता तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे अपनी दोनों सीटें (ढाका-17 और बोगुरा-6) जीत चुके हैं. दूसरी ओर अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो देश से बाहर हैं, उन्होंने इस चुनाव को पूरी तरह दिखावा बताया. कुल 299 सीटों के फाइनल नतीजे आज शुक्रवार को आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे देश की आगे की राजनीतिक दिशा तय होगी.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और समर्थकों से जश्न नहीं मनाने की अपील की है. पार्टी ने कहा कि जीत का उत्सव मनाने के बजाय आज पूरे देश में समर्थक शुक्रवार की नमाज में शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें. BNP के इस संदेश को संयम और राजनीतिक शिष्टाचार के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व ने समर्थकों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील भी की है.

Next Story