भारत

तारिक अनवर ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, बोले- लोगों के पैसों का हुआ दुरुपयोग

jantaserishta.com
17 Nov 2025 5:01 PM IST
तारिक अनवर ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल, बोले- लोगों के पैसों का हुआ दुरुपयोग
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि ये उनके परिवार का मामला है। इसमें बाहर के लोग दखल दें, यह ठीक नहीं है। उनका परिवार सक्षम है, लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि यह अफसोसजनक है। कुछ ही दिन पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और उसके बाद अंदरूनी टकराव सामने आ रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है।
उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की कुछ सीटों पर हुई फ्रेंडली फाइट पर न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि ये छोटा कारण हो सकता है, लेकिन ये कोई बड़ा कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका आश्चर्यजनक रही है। चुनाव शुरू होने से लेकर अंत तक जिस तरह से लोगों के पैसे का दुरुपयोग हुआ, लोगों को एक तरह से रिश्वत दी गई, वोट ट्रांसफर किए गए, ये सब चिंताजनक है। हमारा संगठन इतना मजबूत नहीं था कि उनके प्रोपगेंडा का जवाब दे सकें।
तारिक अनवर ने महागठबंधन की हार पर कहा कि किसी भी चुनाव को हराने के पीछे कोई एक कारण नहीं होता है। पार्टी के अंदर समन्वय की भी कमी थी। यह भी एक कारण था। आने वाले समय में पूरे चुनाव का विश्लेषण होगा कि कहां हमसे कमी हुई और कहां महागठबंधन में कमी रह गई। इसे आगे कैसे ठीक किया जाए, इसका प्रयास किया जाएगा।
तारिक अनवर ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीडीएस) उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर कहा कि भारत तो पूरी फिल्म देखना चाहता था, लेकिन बीच में इस फिल्म को प्रधानमंत्री या भारत सरकार की तरफ से रोक दिया गया। जो माहौल था उस समय, हमारे जवान जिस तरह आगे बढ़ रहे थे और उनका हौसला बुलंद था। यह एक अच्छा अवसर था कि हम पीओके को वापस ले सकते थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story