भारत

टारगेट किलिंग, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
21 Sept 2025 6:43 PM IST
टारगेट किलिंग, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई
x
जानें पूरा मामला.
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के संयुक्त अभियान में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी नागालैंड के कोहिमा से की गई है।
पंजाब के डीजीपी के अनुसार, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उसके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को नागालैंड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बटाला के निवासी हैं और 9 सितंबर को बटाला के चीमा खुदी गांव में जुगराज सिंह उर्फ जुग्गा की हत्या के मामले में वांछित थे।
पंजाब पुलिस के डीजीपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी दी गई है। डीजीपी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के संयुक्त अभियान में नागालैंड के कोहिमा से दो मुख्य आरोपी, हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उसके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, को गिरफ्तार किया। दोनों 9 सितंबर को बटाला के चीमा खुदी गांव में जुगराज सिंह उर्फ जुग्गा की हत्या के मामले में वांछित थे। आरोपियों को नागालैंड की अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब लाया जा रहा है।
बटाला के चीमा खुदी गांव में 9 सितंबर को हुई इस हत्या को गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विदेश-आधारित गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। यह टारगेट किलिंग विदेश में बैठे गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ मनु अगवान, मोहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जीशान अख्तर और गोपी नवांशहरीया के इशारे पर अंजाम दी गई।
पंजाब पुलिस के डीजीपी के अनुसार, राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए संगठित अपराध को तोड़ने का संकल्प अटल है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है, जहां हाल के महीनों में कई संयुक्त अभियान चलाए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story