
x
Dhaka ढाका: बांग्लादेश ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 11 रन से जीता। बांग्लादेश की जीत के हीरो तंजीद हसन तमीन और तस्कीन अहमद रहे। इसी के साथ मेजबान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 128 रन से जीत हासिल की। ऐसे में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया था।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। सैफ हसन और तंजीद हसन की सलामी जोड़ी ने 18.1 ओवरों में 105 रन की साझेदारी की। सैफ 55 गेंदों में 3 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। यहां से तंजीद ने नजमुल हुसैन शांतो के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचाया। नजमुल टीम के खाते में 27 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।
यहां से तंजीद ने लिटन दास के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 194 के स्कोर तक पहुंचा दिया। तंजीद 107 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 107 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा। यहां से तौहीद हिरदॉय ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने लिटन दास के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 44 गेंदों में 48 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से हारिस रऊफ ने 52 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को 1-1 सफलता हाथ लगी।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 279 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने 82 के स्कोर तक 5 विकेट खो दिए थे। यहां से सलमान आगा ने साद मसूद के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया।
साद 44 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सलमान आगा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने फहीम अशरफ के साथ 48 रन, जबकि शाहीन अफरीदी के साथ 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। सलमान आगा ने 98 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 106 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान अफरीदी ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से तस्कीन अहमद ने 49 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट निकाले। नाहिद राणा ने 2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि रिशद हुसैन को 1 विकेट मिला।
Tagsबांग्लादेशपाकिस्तानशेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियमतीसरा वनडेतंजीद हसन तमीनतस्कीन अहमदमुस्तफिजुर रहमानशाहीन अफरीदीसलमान आगासीरीज 2-1जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





