भारत

महिला से दुष्कर्म करने वाला तांत्रित गिरफ्तार, चेला फरार

Shantanu Roy
2 April 2024 5:06 PM GMT
महिला से दुष्कर्म करने वाला तांत्रित गिरफ्तार, चेला फरार
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
अलीगढ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने अपने चेला के साथ महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला पति के साथ बच्चा होने की दवा लेने तांत्रिक के पास आई थी। पीड़िता मथुरा जनपद के ना राया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बेसवां चौकी क्षेत्र के गांव नगला बधिया में विगत शुक्रवार को मथुरा के थाना राया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति व रिश्तेदार के साथ तांत्रिक से दवा लेने आई थी। महिला की शादी चार वर्ष पहले हुई थी।
लेकिन उस पर कोई बच्चा नहीं है। तांत्रिक द्वारा बच्चा होने की दवा देने की बात एक रिश्तेदार के माध्यम से पता चली थी। तांत्रिक ने पहले झाड़ फूंक की इसके बाद पति व रिश्तेदार को बाहर भेज दिया। तांत्रिक ने अपने एक चेला के साथ कमरे में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। तांत्रिक धर्म व चेला देवेंद्र निवासी नगला बधिया के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि अतिरिक्त निरीक्षक कोमल सिंह ने तांत्रिक 65 वर्षीय धर्म को मंगलवार को 11:35 बजे विसाहुली मोड से गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। वहीं चेला को गिरफ्तार करने के लिए टीम जुटी हुई है।
अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में मथुरा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला उनसे दवा लेने के लिए अलीगढ़ आई थी, जिसके बाद आरोपी तांत्रिक और उसके चेले ने महिला के साथ बंद कमरे में दुष्कर्म किया था। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित महिला ने अपने पति और परिवारजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद महिला के पति ने इगलास थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों गुरु चेला को नामजद किया था और इनकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस के अनुसार मथुरा के राया क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 29 मार्च को अलीगढ़ तांत्रिक के पास दवा लेने आई थी। महिला की 4 साल पहले शादी को चुकी थी, लेकिन उसे कोई संतान नहीं हो रही थी। जिसके बाद उसके एक रिश्तेदार ने इगलास के गांव नगला बधिया में रहने वाल तांत्रिक के बारे में बताया था। रिश्तेदार से जानकारी मिलने के बाद महिला अपने पति के साथ तांत्रिक से मिलने के लिए आ गई। यहां पर 65 वर्षीय तांत्रिक धर्म और उसके चेले देवेंद्र ने पहले महिला के झाड़ फूंक किया। इसके बाद उन्होंने महिला के पति को बाहर भेज दिया और दोनों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
इंस्पेक्टर इगलास सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के बाद आरोपी तांत्रिक धर्म और उसके चेले देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। मंगलवार को एडमिशन इंस्पेक्टर कोमल सिंह ने 65 वर्षीय तांत्रिक धर्म को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला छोड़कर भागने की फिराक में था। जिसके बाद मुखबिर ने पुलिस को आरोपी की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी तांत्रिक को विसाहुली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे तांत्रिक के चेले की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्दी ही दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story