भारत

तांत्रिक ने दी छात्र की बलि, स्कूल के हॉल में उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
27 Sept 2024 6:31 AM IST
तांत्रिक ने दी छात्र की बलि, स्कूल के हॉल में उतारा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। हाथरस में अपने आवासीय स्कूल की तरक्की के लिए बीते रविवार प्रबंधक व उसके तांत्रिक पिता ने मानवता को शर्मसार करते हुए कक्षा दो के छात्र की बलि दी थी। गुरुवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रबंधक, उसके तांत्रिक पिता समेत पांच लोगों को जेल भेज दिया। Hathras

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगंवा में संचालित डीएल पब्लिक स्कूल के आवासीय स्कूल में कक्षा दो के छात्र 11 वर्षीय कृतार्थ कुशवाहा निवासी तुरसैन की गला दबाकर हत्या का खुलासा करते हुए सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया है कि स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल का पिता जशोधन सिंह तांत्रिक क्रिया करता है।

स्कूल प्रबंधक ने स्कूल की तरक्की के लिए पिता के साथ मिलकर बच्चे की बलि देने का प्लान तैयार किया। बीते रविवार की रात को स्कूल के अंदर बने हॉल में सो रहे छात्र कृतार्थ की बलि चढ़ा दी।

Next Story