भारत

बाप रे! तांत्रिक का कर दिया ये हाल

jantaserishta.com
6 Jun 2025 11:26 AM IST
बाप रे! तांत्रिक का कर दिया ये हाल
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अलौली थाना क्षेत्र के रत्नहा गांव में एक बुजुर्ग तांत्रिक ऐतवारी सदा की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. जब ये पूरा मामला सामने आया तो घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मृतक के परिजनों के अनुसार, बुधवार रात गांव में भोज के विवाद के दौरान कुछ लोगों से तांत्रिक ऐतवारी सदा की कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने तांत्रिक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद गुरुवार की रात को वह अपने घर से लापता हो गया. परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे मिट्टी खोदकर शव को बरामद किया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. उन्होंने आक्रोश में आकर पुलिस वाहन का घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया. हालांकि, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया.
घटना के बाद मृतक के पुत्र ने बयान में कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने मेरे पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को छुपाने के लिए मिट्टी में दफना दिया. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस मामले में अलौली थाना में कुल 12 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null