भारत

तांत्रिक ने इलाज के बहाने युवती को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
19 Aug 2024 5:16 PM IST
तांत्रिक ने इलाज के बहाने युवती को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड
x

सांकेतिक तस्वीर

एक लाख रुपये भी हड़प लिए.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक तांत्रिक ने इलाज के बहाने एक युवती से रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए एक साल तक रेप करता रहा। फिर पीड़िता से एक लाख रुपये भी हड़प लिए। यहां तक कि एक परिचित संग शादी करने का भी दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती बीमार रहती थी। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रझौंहा में रहने वाला रिश्तेदार युवती के घर पहुंचा और बताया कि आदमपुर निवासी पुष्पेंद्र तंत्र-विद्या से इलाज करता है। आरोप के मुताबिक पिछले साल जून महीने में तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर इलाज के बहाने युवती से रेप किया और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया।
इस दौरान तांत्रिक ने युवती से एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए। यहां तक कि तांत्रिक ने युवती पर रझौंहा वाले एक युवक से शादी करने का दबाव भी बनाया। जब युवती ने इनकार किया तो अपने साथियों के साथ मिलकर उसे धमकाया। इस पर पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस से सारी बात बताई। इस मामले में थाना प्रभारी शोकेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तांत्रिक पुष्पेंद्र और उसके साथियों पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story