भारत

छात्रा को तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी पर भी FIR

jantaserishta.com
20 July 2024 2:44 PM IST
छात्रा को तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी पर भी FIR
x

सांकेतिक तस्वीर

अपने घर बुलाया।
बागपत: यूपी के बागपत में नगर की एक कालोनी में झाड़-फूंक के नाम दसवीं की छात्रा के साथ तांत्रिक ने रेप किया। पीड़ित छात्रा के पिता ने तांत्रिक समेत दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर की एक कालोनी में रहने वाली कक्षा दस की छात्रा करीब तीन महीने से बीमार चल रही थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। इस पर उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक उन्हें एक तांत्रिक के बारे में बताया।
15 जुलाई को उन्होंने तांत्रिक को अपने घर बुलाया। तांत्रिक छात्रा को मकान के कमरे में ले गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। काफी देर बाद गेट खोलकर बाहर आया और कुछ दिन में छात्रा की तबियत में सुधार होने की बात कहकर चला गया। परिजनों को बाद में कुछ शक हुआ तो उन्होंने छात्रा से इलाज के बारे में पूछा। छात्रा ने बताया कि तांत्रिक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। छात्रा के पिता ने तांत्रिक और पड़ोसी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story